
तमरकोज़ विजुअलाईजेशन तकनीक अपने-आप भी की जा सकती है और इसे तमरकोज गहन तनावमुक्ति तकनीक के अंतर्गत भी किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में, मस्तिष्क शांत होता है और सकारात्मकता की शांति से, एक गहन शांति की स्थिति को पाया जाता है किसी भी स्थिति की सकारात्मकता का गहन विजुअलाईजेशन, हमारे अंतर्मन से दुर्भावनापूर्ण विचारों और संवेदनाओं को दूर कर देता है। इस प्रकार के विचारों की जड़ें जो हममें विशेष प्रकार के ड़र या भय का निर्माण करती हैं, उन्हे भी नष्ट किया जा सकता है।